अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पढ़ाया आदर्श आचार संहिता का पाठ

मारगोमुंडा प्रखंड में बीडीओ ने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की और आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा. वहीं निर्धारित नियमों को नहीं तोड़ने की अपील की.
मारगोमुंडा . विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड सभागार में बीडीओ सह निर्वाचित पदाधिकारी शशि संदीप सोरेन ने विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान बीडीओ ने सभी राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्षों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की बात कही. कहा कि आपत्तिजनक बयान देने और धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले नेता व कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. कहा कि बैनर, पोस्टर या फिर पर्चा किसी भी प्राइवेट व सरकारी जगहों पर नहीं लगेगा. चुनाव से संबंधित किसी तरह के कार्य में धार्मिक स्थल का उपयोग नहीं होगा. उन्होंने आदर्श आचार संहिता की जानकारी देने के साथ कहा कि किसी भी प्रकार से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसपर ध्यान रखेंगे. इसके निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित हो. यदि इससे संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो निर्वाचन कार्यालय से अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है. कहा कोई भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी अपने समर्थकों को किसी भी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी निजी भूमि, भवन, परिसर की दीवारों आदि पर झंडा, बैनर, सूचना व नारा लिखने का कार्य नहीं कर सकता है. इस दौरान कार्यकर्ताओं, समर्थकों के आवास और वाहनों पर झंडे लगाने समेत विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी साझा की, साथ ही सभी सदस्यों को आदर्श आचार संहिता के निर्धारित मानकों का पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करने की बात कही. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जय शंकर शरण आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




