सोनारायठाढ़ी के 56 मतदान केंद्रों पर वोटिंग आज
चुनाव को लेकर ऑब्जर्वर ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
सोनारायठाढ़ी. 20 नवंबर के चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गयी है. प्रखंड क्षेत्र के सभी 56 मतदान केंद्रों को चुनाव को लेकर व्यवस्था दुरुस्त कर ली गयी है. मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के मगडीहा समेत विभिन्न बूथों का ऑब्जर्वर दिनाकरन ने निरीक्षण किया. मतदान केंद्रों पर बिजली पानी, रैंप की व्यवस्था, पुलिस ठहराव केंद्र पर सारी व्यवस्था का भी जायजा लिया. साथ ही थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को चुनाव संबंधित कई आवश्यक निर्देश दिया. वहीं, सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त कर लिया गया है. —————————————————————————— चुनाव को लेकर ऑब्जर्वर ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए