दिल्ली से देवघर की दूसरी फ्लाइट आज से, बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम का दर्शन हो जाएगा आसान
Deoghar Airport
दिल्ली से देवघर की दूसरी फ्लाइट सेवा आज से शुरू हो रही है. इससे देशभर के श्रद्धालुओं के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम का दर्शन कर वापस दिल्ली लौटना आसान हो जाएगा. पहले दिन दिल्ली से देवघर और देवघर से दिल्ली आने-जाने वाली इस इंडिगो की फ्लाइट में सारी सीटें फुल हो चुकी हैं.
देवघर-दिल्ली से देवघर की दूसरी फ्लाइट की सेवा आज 16 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. शाम 7:10 बजे फ्लाइट देवघर में लैंड करेगी. इसके बाद यहां से शाम 7: 40 बजे दिल्ली के लिए टेक ऑफ करेगी. इससे देशभर के श्रद्धालुओं के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम का दर्शन कर वापस दिल्ली लौटना आसान हो जाएगा. पहले दिन दिल्ली से देवघर और देवघर से दिल्ली आने-जाने वाली इस इंडिगो की फ्लाइट में सारी सीटें फुल हो चुकी हैं.
आपके शहर में
इंडिगो की ये है टाइमिंग
इंडिगो द्वारा जारी शिड्यूल के अनुसार 183 सीटर इंडिगो का यह विमान दिल्ली से शाम 5.10 बजे चलकर 7:10 बजे शाम में देवघर पहुंचेगा और फिर यही विमान देवघर से शाम 7.40 में चलकर लगभग 9.50 बजे रात्रि दिल्ली पहुंचेगा.
ये भी पढ़ें: JMM Central Convention: शिबू सोरेन JMM के संस्थापक संरक्षक, हेमंत सोरेन बनाए गए केंद्रीय अध्यक्ष
गोड्डा सांसद ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को दिया था प्रस्ताव
देवघर-दिल्ली में यात्रियों बढ़ती संख्या को देखते हुए देवघर से दिल्ली के लिए शाम में दूसरी हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडु को दिया था. दिल्ली से देवघर की शाम में दूसरी फ्लाइट चालू होने से देशभर के श्रद्धालु दोपहर में देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम का दर्शन कर वापस दिल्ली लौट सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Video: झारखंड के सारंडा जंगल में भाकपा माओवादियों की साजिश नाकाम, 11 नक्सली बंकर, 6 डंप ध्वस्त, 7 IED बम बरामद
ये भी पढ़ें: Success Story: BBA, MBA जैसी बड़ी डिग्री नहीं, फिर भी लाखों कमा रही हैं झारखंड की ये महिलाएं
ये भी पढ़ें: JMM Central Convention: हेमंत सोरेन के हाथों में JMM की कमान, कहा-अभी तय करनी है लंबी यात्रा
ये भी पढ़ें: पाकुड़ में करोड़ों रुपए गबन मामले में SBI का पूर्व ब्रांच मैनेजर और असिस्टेंट क्लर्क अरेस्ट, पुलिस ने दुमका से दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए