ससुर ने मारपीट कर घर जमाई दामाद को किया घायल

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी की घटना

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के चांदमारी निवासी मो कलीम शेख ने अपने ससुर लुकमान अंसारी, चाचा ससुर मुख्तार अंसारी, मुमताज अंसारी, फुफिया सास फहिमा खातुन, ददिया सास मरियम बीबी, सोनी खातुन पर मारपीट कर जानलेवा हमला का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है. कलीम ने पुलिस को बताया कि वे अपने ससुराल चांदमारी में घर जमाई के रूप में रहता है. आरोपियों ने मिलकर उसकी सास के साथ बुरी तरह से मारपीट की और घर से भाग जाने को कहा. वे लोग उसे, उसकी पत्नी व सास को घर से निकल जाने के लिए कह रहे थे. इसपर विवाद हुआ तो आरोपी को जान से मारने की नीयत से मारपीट करने लगे. इसमें उसका सिर फट गया और जख्मी हो गया. वह बेहोश होकर गिर पड़े. उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola