मोहनपुर : 53 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर संकट, ट्रांसफॉर्मर जलने से 51 गांवों में पानी का संकट

Updated:
विज्ञापन

नदी में निर्मित इंटरसीवेल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर में 53 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना एक बार फिर संकट में आ गई है. चांदन नदी के इंटकवेल के पास ट्रांसफार्मर जलने से 51 गांवों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है. ग्रामीणों को पिछले 20 दिनों से घर-घर पेयजल नहीं मिल पा रहा है.

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर प्रखंड के 51 गांवों में घर-घर पेयजल पहुंचाने के लिए बनी 53 करोड़ रुपये की ग्रामीण जलापूर्ति योजना एक बार फिर संकट में है. चांदन नदी में रढ़िया गांव के समीप बने इंटकवेल के पास 22 अगस्त को ट्रांसफॉर्मर जल गया. इसके बाद से इंटकवेल से पानी उठाकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक नहीं पहुंचाया जा सका है. इससे पूरी जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गयी है और लोगों को घर-घर शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है.

विज्ञापन
नदी में निर्मित इंटरसीवेल व जला हुआ ट्रांसफार्मर | Prabhat Khabar Network
जला हुआ ट्रांसफार्मर | Prabhat Khabar Network

ट्रांसफॉर्मर जलने से बंद है पानी उठाव

जलापूर्ति के लिए चांदन नदी में बने इंटकवेल से पानी लिफ्ट कर गौरा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाता है. लेकिन ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद पानी उठाव पूरी तरह बंद है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए बिजली विभाग को सूचित किया है.

सूचना के बावजूद नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर

संबंधित एजेंसी की ओर से भी कई बार बिजली विभाग के अभियंताओं को इसकी जानकारी दी जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से योजना बंद पड़ी है. बरसात के मौसम में भी ग्रामीणों को इस योजना से शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है.

पूर्व मुखिया ने लगाया लापरवाही का आरोप

रढ़िया पंचायत के पूर्व मुखिया राज किशोर यादव ने कहा कि इतनी बड़ी जलापूर्ति योजना का ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद लंबे समय तक योजना बाधित रहने पर इसे विभागीय लापरवाही बताया है. बिजली विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद समय पर ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है.

जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग

राज किशोर यादव ने बताया कि पंचायत के सैकड़ों घरों में करीब 20 दिनों से घर-घर जलापूर्ति पूरी तरह बंद है. उन्होंने बिजली विभाग के अभियंता से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलकर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola