ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर-दुमका रेलखंड में पत्थरी गांव के पास रविवार को बसबुटिया गांव निवासी 65 वर्षीय तीतन महतो ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गये, जिन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मोहनपुर :
देवघर-दुमका रेलखंड में पत्थरी गांव के पास रविवार को बसबुटिया गांव निवासी 65 वर्षीय तीतन महतो ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गये थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे एम्बुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीतन महतो अपने घर से हिंडोलावरण चौक पर जा रहे थे. इस क्रम में रेल की पटरी पार करते समय देवघर से दुमका जा रही डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना में हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोट आने से बेहोश हो गये और अस्पताल में उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन