स्थापना दिवस पर हजारों झामुमो कार्यकर्ता जायेंगे दुमका

Updated:
विज्ञापन

मारगोमुंडा में आगामी दो फरवरी को दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस को लेकर स्टेडियम में शुक्रवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू ने की.

विज्ञापन

मारगोमुंडा. आगामी दो फरवरी को दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस को लेकर स्टेडियम में शुक्रवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू ने की. इसमें प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही दुमका में पार्टी की स्थापना दिवस को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को दुमका ले जाने का भार पंचायत एवं गांव स्तर के कार्यकर्ताओं को सौंपा गया. साथ ही प्रखंड क्षेत्र विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार की जिम्मेवारी दी गयी. इस बाबत सोहन मुर्मू ने कहा कि इस बार सबसे अधिक संख्या में कार्यकर्ता दुमका पहुंचेंगे. कहा कि स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सभी तरह का भार सौंपा गया है. मौके पर कार्यकारी मुखिया सुधीर मंडल, मुर्शीद अली, सोहराब अंसारी, नदीम आलम, मो. शमीम, शशि शरण, मो. नईम अंसारी, रमेश शाह, जैकी खान, शौकत खान, मो. जियाउल अंसारी, छोटू किस्कू, अफसर अंसारी, फिरोज खान, बुधन हांसदा, सोकत अंसारी, अक्षय तिवारी, दामोदर तुरी आदि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. ————- झामुमो स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola