विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष बनीं लक्ष्मी
करौं कस्तूरबा गांधी आवास विद्यालय में प्रबंधन समिति का हुआ गठन
करौं. स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव किया गया. जिसमें विद्यालय के 400 छात्राओं के अभिभावक एवं माता-पिता शामिल हुए. उपस्थित अभिभावकों ने सर्वसम्मति से लक्ष्मी कुमारी को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के रूप में मुन्नी यादव का चयन किया. पर्यवेक्षक के रूप में नकुल कुमार दास की उपस्थिति में 13 सदस्यों का चयन किया गया, जिनमें 7 महिला व 6 पुरुष सदस्यों का चयन किया गया. 13 सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया गया. इसके साथ ही स्थानीय निकाय के एक सदस्य एवं विद्यालय के छात्राओं में से एक बाल सदस्य का भी चयन किया गया. 13 सदस्यों में लक्ष्मी कुमारी, मुन्नी यादव, चंदन कुमारी, सिद्धू मनी देवी, रिंकू देवी, कंचन देवी रूपा देवी, विष्णु यादव, इरफान अंसारी, चंद किशोर रवानी, इतवारी महतो, वकील रवानी गुरु दयाल रवानी शामिल हैं. मौके पर वार्डन चेताली नंदन, मंदाकिनी हेंब्रम, सरोज सिन्हा आदि मौजूद थे. —————— करौं कस्तूरबा गांधी आवास विद्यालय में प्रबंधन समिति का हुआ गठन
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए