किशोर के अपहरण का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

किशोर अपनी प्रेमिका से मिलने बिहार के मुंगेर जिला के तारापुर गया हुआ

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के सपहा मोहल्ले का 16 वर्षीय किशोर रहस्यमय तरीके से लापता है. घटना को लेकर थाना में अपहरण का मामला दर्ज किया गया. बताया जाता है कि किशोर अपनी प्रेमिका से मिलने बिहार के मुंगेर जिला के तारापुर गया हुआ था. वह रास्ते से लापता हो गया है. इस मामले को लेकर किशोर के पिता ने सोमवार को मधुपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस को बताया है कि उनका बेटा रविवार को घर से निकाला. इसके बाद वह अभी तक नहीं लौटा है. उसका कुछ पता नहीं चल रहा है. पुलिस को बताया कि 20 दिन पहले उनके बेटे का इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी. लड़के ने घर वालों को बताया कि वह बिहार की लड़की से पहले भी मिल चुका है. आशंका है कि उस लड़की से मिलने के दौरान अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके पुत्र को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है. मामले की जांच का उचित कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola