देवीपुर: अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो गड्ढे में गिरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवीपुर के सत्संग-भिरखीबाद पर खीरवातरी मोड़ पर हुई दुर्घटना

विज्ञापन

देवीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर खिरवातरी घुमावदार मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (जेएचएएन 2169) अनियंत्रित होकर दस फीट गड्ढे में गिर कर पलट गयी. बताया गया कि स्कॉर्पियो देवघर से गिरिडीह की तरफ जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन सवार बाल-बाल बच गये. हालांकि उन्हें हल्की चोट आयी है. वहीं, सड़क दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों एवं राहगीरों ने देवीपुर पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली. समाचार लिखे जाने तक घायलों की पुष्टि नहीं हो पायी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग में खिरवातरी घुमावदार मोड़ के पास सड़क किनारे सुरक्षा रेलिंग का अभाव है. इस कारण अचानक मोड़ आ जाने के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होते रहती है. विदित हो कि कुछ दिन पहले इसी जगह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola