पुलिस-पब्लिक के बीच सामंजस्य से साइबर अपराध पर लगेगा लगाम

Updated:
विज्ञापन

खागा पुलिस ने कसरायडीह व बिराजपुर में चलाया साइबर जागरूकता अभियान

विज्ञापन

पालोजोरी. साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर खागा पुलिस ने मंगलवार को खागा थाना क्षेत्र के कसरायडीह व बिराजपुर गांव में साइबर जागरूकता अभियान चलाया. इस अवसर पर खागा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के दुष्परिणामों के बारे में बताया. साथ ही साइबर अपराध के लिए सजा के प्रावधानों के बारे में बताया. उन्होंने ग्रामीणों से साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की. जानकारी हो कि खागा थाना क्षेत्र में कई गांव साइबर अपराध का अड्डा माना जाता है. इन गांवों के युवा विभिन्न राज्यों में लोगों को झांसा देकर साइबर ठगी को अंजाम दे चुके हैं. इन साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए विभिन्न प्रदेशों की पुलिस यहां आए दिन दबिश देती रहती है. पिछले छह माह में लगभग 20 आरोपियों को पुलिस ने किया है गिरफ्तार-खागा पुलिस ने पिछले छह माह में लगभग 20 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. जिसमें से 15 आरोपी अब भी न्यायिक हिरासत में है. सूत्रों के अनुसार साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कड़ाई के बाद इस क्षेत्र से कई साइबर अपराधी यहां से अन्यत्र शिफ्ट हो गए हैं. हालांकि पुलिस की कड़ाई के बावजूद भी साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगाें को ठगने में जुटे हैं. हाइलार्ट्स : खागा पुलिस ने कसरायडीह व बिराजपुर में चलाया साइबर जागरूकता अभियान

आपके शहर में

विज्ञापन

लोगों को साइबर अपराध के दुष्परिणाम व इस अपराध के लिए तय सजा के प्रावधानों को बताया

ग्रामीणों से साइबर अपराध को रोकने के लिए सहयोग का किया अपील

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola