Deoghar News : करौं थाना प्रभारी निलंबित, विपिन बने नये थानेदार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jan 2025 7:57 PM
एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने कतिपय कारणों से करौं थाना प्रभारी अमर कुमार को निलंबित कर दिया है. वहीं मोहनपुर थाने में कार्यरत एसआइ विपिन कुमार को करौं थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है.
वरीय संवाददाता, देवघर : एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने कतिपय कारणों से करौं थाना प्रभारी अमर कुमार को निलंबित कर दिया है. वहीं मोहनपुर थाने में कार्यरत एसआइ विपिन कुमार को करौं थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. साथ ही उन्हें अविलंब करौं थाने में योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इधर, देर शाम में नये थाना प्रभारी विपिन ने करौं थाने में योगदान देकर प्रभार ग्रहण कर लिया. इसके अलावा एसपी ने जिले के विभिन्न थानों सहित अन्य जगहों में कार्यरत तीन एसआइ व चार एएसआइ को भी बदल दिया है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, एसआइ राउत होनहांगा को जसीडीह थाना से पुलिस केन्द्र, एसआइ सुधीर खलखो को जसीडीह थाना से पीसीआर देवघर, एसआइ संदीप कुमार सिंह को कुंडा थाना से प्रभारी अभियोजन कोषांग बनाया गया है. वहीं एएसआइ अभय कुमार को पाथरौल थाना से जसीडीह थाना, कौशलेन्द्र कुमार को पीसीआर से जसीडीह थाना, अयोध्या उरांव को जसीडीह थाना से कोर्ट कार्यालय मधुपुर, ओम प्रकाश को मधुपुर कोर्ट से कुंडा थाना भेजा गया है. सभी एसआइ-एएसआइ को शीघ्र नवपदस्थापन जगह पर योगदान देते हुए अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. हाइलाइट्स -तीन एसआई व चार एएसआई को भी किया गया इधर-उधर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










