ePaper

कस्बों व गांवों में गुलाल उड़ा डीजे पर थिरके लोग

Updated at : 24 Nov 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
कस्बों व गांवों में गुलाल उड़ा डीजे पर थिरके लोग

झामुमो कार्यकर्ताओं ने पलमा पंचायत में निकाला विजय जुलूस

विज्ञापन

चितरा. सारठ विस सीट से झामुमो प्रत्याशी की जीत की खुशी में पार्टी के प्रखंड संयुक्त सचिव रामगति सिंह के नेतृत्व में रविवार को पलमा पंचायत में विजय जुलूस निकाला गया. जुलूस राउतारा से पलमा, नौनी, हरिरखा, बांझिकेंद्र, दिग्घी, कुशमाहा, चुरुलिया, फौजदारबांक, पहरूडीह आदि गांवों का भ्रमण किया गया और लोगों को जीत की बधाई दी. मौके पर आतिशबाजी भी की एवं एक दूसरे को गुलाल लगाया. साथ ही डीजे के धुन पर समर्थक जमकर थिरके तथा जीत की खुशी का इजहार किया. कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन की लहर थी, जनता ने परिवर्तन भी कर झामुमो के झोली में सीट दे दी. कहा कि सारठ के लिए यह ऐतिहासिक जीत है. मौके पर उत्तम सिंह, अभय कुमार राय, विशु राय, कान्हू राय, बिनोद सोरेन, बाबूशर हेंब्रम, मोतीलाल हेंब्रम, मुकेश कुमार महतो, श्याम महतो, रवींद्र सोरेन, सचिन मरांडी, आदिनाथ हेंब्रम, कुंदन यादव, मनोज मरांडी, संजय महतो, जगन्नाथ सिंह, विकास महतो, शंकर महतो, मंजेशर किस्कू, जगन्नाथ मिर्धा, सुरेश मिर्धा, टिंकू महतो, अरुण महतो, श्याम सुंदर महतो, चंदन महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola