इंटक कांग्रेस ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मारगोमुंडा. जिला इंटक कांग्रेस द्वारा कांग्रेस महासचिव सह लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी का 53वां जन्मदिन प्रखंड क्षेत्र के टिको पहाड़ी में देवघर इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत कुमार मिश्रा एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जय शंकर शरण के संयुक्त नेतृत्व में मनाया गया.

विज्ञापन

मारगोमुंडा. जिला इंटक कांग्रेस द्वारा कांग्रेस महासचिव सह लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी का 53वां जन्मदिन प्रखंड क्षेत्र के टिको पहाड़ी में देवघर इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत कुमार मिश्रा एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जय शंकर शरण के संयुक्त नेतृत्व में मनाया गया. इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के फोटो को रख एक दूसरे को लड्डू खिलाया और वन भोज का आयोजन किया गया. मौके पर इंटक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि प्रियंका गांधी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक, देश के करोड़ों लोगों की प्रेरणा और नारी शक्ति की अद्वितीय ध्वजवाहिक, श्रद्धेय इंदिरा गांधी जैसा तेज और आदरणीय सोनिया गांधी जैसा धैर्य रखने वाली, प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. कहा की प्रियंका गांधी का संघर्ष, नेतृत्व और दृढ़ता देश की बेटियों और महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है. पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं. देश को आपके साहसिक नेतृत्व और मार्गदर्शन पर गर्व है. मौके पर स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया. इस दौरान स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर कर उन्हें नमन किया. वहीं, कांग्रेसियों ने कहा स्वामी विवेकानंद के बताये मार्ग पर हम सभी को चलने की आवश्यकता है. मौके पर महिला जिलाध्यक्ष प्रमीला देवी, जिला उपाध्यक्ष गोल्डी खान, सचिव हदीश अंसारी, उपाध्यक्ष तसलीम अंसारी, मनोज पंडित, नाजीम खान, नसरूल अंसारी, नेमूल मियां, जेटुल अंसारी, मो.समीनउद्दीन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola