खलिहान में आग लगने से हजारों का धान राख

खागा थाना के खागा गांव की घटना
चितरा. खागा थाना अंतर्गत खागा गांव स्थित एक खलिहान में अचानक आग लगने से लगभग 13 ट्रैक्टर धान जलकर राख हो गया, जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग 70 से 80 हजार रुपये लगाया गया. यह घटना सोमवार दोपहर की बतायी जा रही है. घटना के संबंध में पीड़ित किसान किशोर महतो ने बताया कि 12 बीघा खेतों में धान उपजाये थे. धान का फसल तैयार हो जाने पर उसे काटकर खलिहान में लाकर जमा किया था. सोमवार को अचानक खलिहान में आग लग गयी. आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस घटना से पूरा धान जलकर राख हो गया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से काफी मेहनत के बाद भी किसी तरह आग को फैलने से रोका गया. वहीं, पीड़ित किसान ने सरकार से आपदा राहत कोष के तहत मुआवजे देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




