हार्ट अटैक से हाइवा मालिक की मौत

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह के बगोदर निवासी एक हाइवा गाड़ी मालिक की अचानक तबीयत बिगड़ गयी और अस्पताल ले जाते-जाते उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर रिखिया जाने के क्रम में मंगलवार की रात एक हाइवा गाड़ी मालिक की भुरभुरा मोड़ के समीप अचानक तबीयत बिगड़ गयी. इलाज के लिए साथियों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी. डॉक्टर के मुताबिक उक्त हाइवा मालिक की हार्ट अटैक से मौत हुई है. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक हाइवा चालक का नाम गणेश कुमार (35 वर्ष) था, जो गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अलकाडीह गांव का रहने वाला था. हालांकि उनलोगों ने मृतक के शव का पंचनामा नहीं कराया. बैद्यनाथधाम ओपी में एक लिखित आवेदन देकर मृतक का शव लेकर उसके साथी व परिजन घर निकल गये. —————————————- गिरिडीह के बगोदर का रहने वाला था गणेश मंगलवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर भेजा गया था अस्पताल

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola