पांच लोगों पर राजमिस्त्री के अपहरण का आरोप, तीन गिरफ्तार
रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरभुरा मोड़ के समीप बाइपास सड़क पर पांच अपराधियों ने एक राजमिस्त्री को फोन कर मजदूरी करने के लिए बुलाया और उसका अपहरण कर लिया. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.
प्रतिनिधि, मोहनपुर रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरभुरा मोड़ के समीप बाइपास सड़क पर पांच अपराधियों ने एक राजमिस्त्री को फोन कर मजदूरी करने के लिए बुलाया और उसका अपहरण कर लिया. इस संबंध में थाना क्षेत्र के लकड़ीगंज गांव निवासी अरविंद कुमार ने अपने भाई राजमिस्त्री नीतीश महथा के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में थाना क्षेत्र के नावाडीह मुहल्ले के रहनेवाले आलोक सिंह, समीर कुमार, रॉकी कुमार, करण महथा और अमर सिंह को आरोपित बनाया है. प्राथमिकी में बताया है कि आरोपितों ने फोन से मजदूरी करने के लिए उसके भाई को बुलाया, तो हम भी भाई के साथ आये. सभी आरोपित ने मुझे मारपीट कर भगा दिया और भाई का अपहरण कर लिया. थाना प्रभारी संजय कुमार ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है तथा युवक को बरामद कर लिया. साथ ही अपहरण में इस्तेमाल किये गये चारपहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपितों में आलोक सिंह, राॅकी कुमार और अमर सिंह को कोर्ट मे पेश कराने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया. वहीं अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए