लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण

Updated:
विज्ञापन

मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के टीकोपहाड़ी मैदान में आयोजन

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टीकोपहाड़ी मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच बकरी का वितरण उप प्रमुख बिनोद हेंब्रम, पशुपालन पदाधिकारी अशोक कुमार दास ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि बकरी पालन करने से लाभुकों को आमदनी का स्रोत बढ़ेगा. कहा कि उक्त कार्य को अच्छी तरीके से करने पर लाभुक आत्मनिर्भर बन सकता है. उन्होंने कहा कि बकरी सालभर में दो बार बच्चा देती है. उससे अच्छी तरह से देखभाल करने से समय पर अच्छी आमदनी हो सकती है. हटिया, बाजार में बकरे की मांग बढ़ती जा रही है. इसका निरंतर पालन करने से आत्मनिर्भर बनने में कारगर साबित हो सकता है. इस दौरान लाभुकों को बकरा बकरी को बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी. मौके पर राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola