करौं के विभिन्न केंद्रों पर बच्चों को दी गयी पोलियो की खुराक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Dec 2024 8:21 PM
किसी भी सूरत में एक भी बच्चे पोलियो खुराक से वंचित न हो इसका ख्याल रखे जाने का निर्देश दिया
करौं. प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौं में पल्स पोलियो अभियान का रविवार को डाॅ अरुण कुमार ने बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर आरंभ किया. चिकित्सा प्रभारी डॉ केके सिंह ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 160 केंद्रों में पोलियो की खुराक दिए जाने की व्यवस्था की गयी है. अभियान के तहत 36900 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इस बार कुल 14 डिपो, 31 सुपरवाइजर, 327 वैक्सीनेटर, 5 मॉनिटर को कार्य पर लगाया गया है. कहा कि प्रथम दिन 80 प्रतिशत बच्चों को केंद्र पर ही पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य सभी कर्मियों एवं पदाधिकारी को दिया गया है. मौके पर डाॅ अरविंद कुमार, डाॅ अरूप धल, बीडीएम अमित कुमार, बीपीएम रत्नेश कुमार सिंह, संजय पाठक, मनोरंजन राय, विनोद माझी, उत्पल सिंह, प्रेमिका मुर्मू, मोनिका मिंज, नीलम लकड़ा, रूबी कुमारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










