75 बकायेदारों का काटा गया बिजली कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से 25 हजार या उससे अधिक के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत दो दिनों में 75 बकायेदारों का लाइन डिस्कनेक्ट किया है.

विज्ञापन

देवघर: बिजली विभाग की ओर से 25 हजार या उससे अधिक के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में विद्युत प्रशाखा क्षेत्र में विभागीय टीम ने अभियान चलाकर दो दिनों में 75 बकायेदारों का लाइन डिस्कनेक्ट किया है. विभागीय टीम ने 25 हजार व उससे अधिक के बकायेदारों की सूची तैयार की है. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता नीरज आनंद ने बताया कि इस दिशा में रोजाना अलग-अलग हिस्से में अभियान चलाया जायेगा, फिलहाल बैजनाथपुर क्षेत्र में 15 उपभोक्ताओं का, कास्टर टाउन इलाके में सात का, रिखिया क्षेत्र में 24 का, जसीडीह इलाके में 29 का लाइन डिस्कनेक्ट किया गया है. उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अपना बकाया विभागीय काउंटर में जमा कर लाइन डिस्कनेक्ट होने से बचें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola