दुर्घटना के बाद घंटों केबिन में फंसा रहा हाइवा का चालक

Updated:
विज्ञापन

पुलिस व हाइवा चालकों की मदद से घायलों को केबिन से निकाल कर अमड़ापाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया

विज्ञापन

गोपीकांदर. गोबिंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे में गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा व धुन्धापहाड़ी गांव के बीच दो हाइवा की आपस में टक्कर हो गयी. दुर्घटना में पीछे चल रहे हाइवा का चालक और खलासी घायल हो गया. दुर्घटना के घंटों बाद तक चालक केबिन में ही फंसा रहा. पुलिस व हाइवा चालकों की मदद से घायलों को केबिन से निकाल कर अमड़ापाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया. दुर्घटना में घायल चालक सीताराम राय और खलासी संजीत कुमार हैं. घायल खलासी संजीत कुमार ने बताया कि वह कोयला को दुमका रैक प्वाइंट में अनलोड कर वापस लोडिंग में जा रहा था. इसी बीच कुश्चिरा गांव के पास आगे चल रहे हाइवा के पीछे जबरदस्त टक्कर हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने चल रहा हाइवा अचानक रुक गया, जिसके कारण पीछे के हाइवा ने टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद आगे चल रहा हाइवा का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola