अगलगी में पांच एकड़ में लगी आम की बागवानी जलकर राख

Author Shailesh
Updated:
विज्ञापन

आग लगने से कल्होड व बेहराकनारी में पांच एकड़ में लगा आम का पौधा झुलसा

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र की कुशमाहा पंचायत के कल्होड़ गांव के खास जंगल में शुक्रवार को आग लग गयी. इसकी भीषण लपटों से किसानों द्वारा बागवानी मिशन के तहत पांच एकड़ में लगाये गये सैकड़ों आम के पौधे झुलस गये. पीड़ित किसान पवन सिंह के 1 एकड़, रेखा देवी एक एकड़, ललिता देवी एक एकड़, बेहराकनारी के किसान सुनेना देवी एक एकड़, विनोद लाल वर्णवाल के एक एकड़ में लगे आम के पौधे पूरी तरह झुलस गये. बताया कि पहले पुटुस के पौधे व घनी झाड़ियों से आग की लपटों को उठते देखा सभी लोग गांव वालों के साथ आग बुझाने दौड़े पर तीव्र हवा के झोंके से आग विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आग ने पूरे बागान को कब्जे में ले लिया व सारे पौधे-पेड़ बुरी तरह से झुलस गये. आग की विभीषिका इतनी तीव्र थी कि सारवां-तिरनगर पथ पर आधा घंटे ताक आवागमन बाधित रहा. किसानों ने कहा कि कड़ी मेहनत से आम के पौधे तैयार किये थे. बागान देखकर आस जगी थी कि मेहनत साकार हुआ. पर अगलगी ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया. पीड़ितों ने सीओ से जांच की मांग व मुआवजे की गुहार लगायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola