Deoghar news : अपनी मांगों को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दायर करेगा कृषक मित्र महासंघ

Updated:
विज्ञापन

केकेएन स्टेडियम में कृषक मित्र महासंघ की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष दुखभंजन निराकार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कृषक मित्रों ने राज्य सरकार के प्रति गहरी नाराजगी जतायी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . केकेएन स्टेडियम में आयोजित कृषक मित्र महासंघ की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष दुखभंजन निराकार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. बैठक में सभी कृषक मित्रों ने राज्य सरकार के प्रति गहरी नाराजगी जतायी. बैठक में मुख्य अतिथि कृषक मित्र महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार रौनियार ने कहा कि राज्य सरकार कृषक मित्रों से दिन-रात सेवा लेती है, लेकिन अब तक उन्हें कोई सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया गया है. प्रदेश अध्यक्ष ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कृषि मंत्री सदन के अंदर कुछ कहती हैं और बाहर कुछ बयान देती हैं. पिछले 15 वर्षों से कृषक मित्र कृषि विभाग, आत्मा परियोजना, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग, आपदा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा आदि कई विभागों के कार्य करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया गया है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कृषक मित्रों के अधिकार और सम्मान के लिए हाईकोर्ट में मामला दायर किया जायेगा. बैठक में जिला स्तरीय समिति का भी विस्तार किया गया, जिसमें लालू कुमार यादव को महामंत्री, रूपेश कुमार को उपाध्यक्ष, विनोद यादव को प्रवक्ता, बहादुर यादव को कोषाध्यक्ष, सुनील हजारी को उपसचिव, उदय नारायण साह को महामंत्री, उमेश कुमार दास को सह-कोषाध्यक्ष, सुनील यादव को सचिव, अनिल राउत को उपाध्यक्ष और घनश्याम यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया. इस मौके पर कांग्रेस यादव, हरि यादव, अभिमन्यु प्रसाद राय, कामदेव पंडित, सदानंद राय, मंगल मिश्रा, गौतम राय, सिकंदर राणा, सतीश यादव, फनींद्र यादव आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola