पूर्व मंत्री ने निः शुल्क कंप्यूटर शिक्षा बस को किया रवाना

Author Shailesh
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुकराहा से डिजिटल क्रांति की शुरुआत

विज्ञापन

चितरा. ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की पहल के तहत मंगलवार को कुकराहा में निः शुल्क कंप्यूटर शिक्षा अभियान के लिए संचालित विशेष बस को पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक हो गयी है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा और डिजिटल प्रशिक्षण का अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे खासकर उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो आर्थिक तंगी या संसाधनों के अभाव में कंप्यूटर शिक्षा से दूर रह जाते हैं. पूर्व मंत्री ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है. उन्होंने युवाओं से तकनीकी शिक्षा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. मौके पर विक्रम सिंह, टिंकू सिंह, गुड्डू सिंह, विष्णु भोक्ता, गणेश सिंह, विमल सिंह, विक्की सिंह, आशु सिंह, मिथुन सिंह, लालू यादव, जयनाथ मंडल, रीतलाल यादव, भूदेव मंडल, बच्चू सिंह, निवास यादव, मिथिलेश सिंह, दुलाल मंडल, उत्तम सिंह, दीनू चौधरी, अभिषेक सिंह, बिल्टू सिंह, शुकदेव रजक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola