शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए उमड़े भक्त

Updated:
विज्ञापन

सारठ में महाशिवरात्रि पर मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

विज्ञापन

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र के दुःख हरण शिव मंदिर सारठ, बभनगामा, महापुर, नयाखरना, खेरबनी, कुकराहा, अलुवारा, अलकुशा, पत्थरड्डा, सैबेजोर, सुखजोरा शिव मंदिर महाशिवरात्रि उत्साह पूर्ण माहौल में मनाया है. इस अवसर पर शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा. शिव मंदिर को आकर्षक ढंग से फूलों और लाइटों से सजाया गया. अहले सुबह श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की मंगलकामना की. श्रद्धालुओं की पूजा सुलभ जलार्पण व दर्शन पूजन के लिए सारठ दुखहरण शिव मंदिर में शिव शक्ति सेवा समिति की ओर से बेहतर व्यवस्था की गयी थी. समिति के द्वारा पुरुष और महिला के लिए अलग-अलग पंक्ति से जलार्पण कराया गया.वहीं, शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन के द्वारा भी जवानों की तैनात की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola