देवघर में अवैध शराब पर कसा शिकंजा, 500 किलो जावा महुआ नष्ट; चार आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नष्ट कराया गया जावा महुआ, | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी छापेमारी की है. इस दौरान 50 लीटर महुआ शराब जब्त की गई और 500 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया. चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

विज्ञापन

देवघर : उत्पाद अधीक्षक बिमला लकड़ा के निर्देशानुसार 19 सितंबर को देवघर नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा, खैरबाड़ी आदि जगहों पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान मौके से करीब 50 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी. वहीं करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट कराया.

विज्ञापन
नष्ट कराया गया जावा महुआ, शराब जब्त करते उत्पाद विभाग की टीम और गिरफ्तार आरोपितों के साथ उत्पाद विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network
शराब जब्त करते उत्पाद विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network

चार आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मांडू महथा, मनीष महथा, अविनाश कुमार महथा व धोकल महथा को गिरफ्तार किया. चारों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत कार्रवाई की गयी.

नष्ट कराया गया जावा महुआ, शराब जब्त करते उत्पाद विभाग की टीम और गिरफ्तार आरोपितों के साथ उत्पाद विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network
गिरफ्तार आरोपितों के साथ उत्पाद विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network

उत्पाद विभाग की टीम रही शामिल

अभियान में उत्पाद एसआइ कांग्रेस कुमार, निलेश कुमार सिन्हा समेत सशस्त्र गृहरक्षक शामिल रहे. उत्पाद विभाग की टीम ने क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के तहत यह छापेमारी की.उत्पाद विभाग की टीम रही शामिल

अभियान में उत्पाद एसआइ कांग्रेस कुमार, निलेश कुमार सिन्हा समेत सशस्त्र गृहरक्षक शामिल रहे. उत्पाद विभाग की टीम ने क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के तहत यह छापेमारी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola