डीसी ने रिसिविंग सेंटर व मतगणना भवन का किया स्थल निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड विधानसभा चुनाव, 2024 के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विशाल सागर ने रिसिविंग सेंटर व मतगणना के लिए विभिन्न भवनों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : झारखंड विधानसभा चुनाव, 2024 के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विशाल सागर ने रिसिविंग सेंटर व मतगणना के लिए विभिन्न भवनों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये, ताकि चुनाव आयोग के जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप रिसिविंग सेंटर व मतगणना स्थल का चयन किया जा सके. डीसी ने देवघर कॉलेज भवन का निरीक्षण करने के दौरान मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना की व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को तैयारी पुख्ता कर लेने का निर्देश दिया. उन्होंने देवघर जिलांतर्गत तीनों विधानसभा (देवघर, सारठ व मधुपुर) के लिए अलग-अलग तैयारियों को लेकर विभिन्न भवनों का निरीक्षण किया. इस क्रम में डीडीसी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. ——————— -देवघर कॉलेज सहित कई भवनों का किया अवलोकन, अधिकारियों को दिये निर्देश

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola