अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की हुई मौत, बाइक सवार दो युवक भी घायल

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर दुबराजपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. वहीं इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवको को भी टक्कर मार दी.

विज्ञापन

पालोजोरी. पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर दुबराज गांव के पास गुरुवार की शाम को लगभग छह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से थाना क्षेत्र के अम्बाटांड़ गांव निवासी सहदेव हेम्ब्रम ( 40 वर्ष ) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बताया कि मृतक सहदेव हेम्ब्रम पिता स्वर्गीय देवी हेम्ब्रम साइकिल से दुबराजपुर गांव की ओर से आ रहा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने उसकी साइकिल में जोरदर टक्कर मार दी, जिससे सहदेव हेम्ब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना में स्कृर्पियों ने साइकिल के साथ-साथ एक बाइक में भी टक्कर मारी थी, जिसपर सवार दो युवक भी घायल हो गये, जिसे लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए किसी अस्पताल में भर्ती करा दिया, मिली जानकारी के अनुसार वाहन के संबंध में पुलिस पता लगा रही है. उसके पास भी सटीक जानकारी नहीं होने की बात कही जा रही है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पालोजोरी पुलिस दल बल के साथ दुबराजपुर गांव पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पालोजोरी सीएचसी पहुंचाया. वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक सहदेव हेम्ब्रम की पत्नी, दो पुत्री व एक पुत्र हैं. ग्रामीणों ने बताया कि उसका पुत्र बाहर कहीं मजदूरी करने गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola