ePaper

Deoghar news : निगम ने अपने स्तर से शुरू की शयनशाला की बुकिंग

Updated at : 23 Dec 2024 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : निगम ने अपने स्तर से शुरू की शयनशाला की बुकिंग

बाबा मंदिर इलाके में शिवगंगा के निकट शयनशाला भवन की बुकिंग निगम ने अपने स्तर से शुरू कर दी है. शादी व अन्य आयोजनों के लिए प्रतिदिन पंद्रह हजार रुपये इसका शुल्क रखा गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . शादी विवाह व अन्य आयोजनों के लिए निगम ने शयनशाला भवन की बुकिंग अब अपने स्तर से शुरू कर दी है. भवन की बुकिंग के लिए प्रतिदिन 15 हजार रुपये का शुल्क तय किया गया है. इस शुल्क में निगम की ओर से आयोजक को बिजली, पानी व सफाई की व्यवस्था मुहैया करायी जायेगी. वहीं आयोजन स्थल पर लाइट की अतिरिक्त साज-सज्जा के लिए आयोजक को अपनी ओर से व्यवस्था करानी होगी. इस संबंध में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने बताया कि निगम का ये विवाह भवन शहर के बीचो बीच स्थित है शहर के हार्ट कहे जाने वाले शिवगंगा के पूरबी छोर पर स्थित ये भवन शहर के नामी विवाह भवन के तौर पर पहले से ही प्रचलित है. मिली जानकारी के अनुसार इसे अपग्रेड करने का भी विचार किया जा रहा है. इसे अपग्रेड करने के लिए विभाग को भी प्रस्ताव बनाकर भेजा जायेगा. इसके अलावा कोई इनवेस्टर इसके लिए आगे आना चाहता है तो उसका स्वागत है. बताया कि निगम में संपर्क कर अपना प्रस्ताव दे सकते हैं. प्रस्ताव ठीक होने पर निगम अपनी शर्तों पर इस भवन को चलाने के लिए इनवेस्टर को उपलब्ध करा देगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola