ePaper

आर्थिक सुधारों के जनक डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 29 Dec 2024 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
आर्थिक सुधारों के जनक डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

मारगोमुंडा गांव में शोकसभा का किया गया आयोजन

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के मारगोमुंडा गांव के मनोज पंडित के निजी आवास में विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व आर्थिक सुधारों के जनक एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जयशंकर शरण, देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष तस्लीम अंसारी, पंकज तिवारी, जाकिर हुसैन, प्रखंड सचिव हदीस अंसारी, हामिद अंसारी, मंडल के पदाधिकारी मनोज पंडित, वाहिद अंसारी, मैमुल अंसारी, बलराम तिवारी समसुद्दीन अंसारी आदि ने डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर शरण ने कहा कि राष्ट्र के विकास के प्रति उनके किए गए अमूल्य योगदान को यह देश सदैव याद रखेगा. देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि आर्थिक सुधारों के जनक के रूप के साथ राजनीतिक सुचिता के लिए भी डॉ मनमोहन सिंह सदैव देशवासियों द्वारा याद किए जाते रहेंगे. झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह ने अपने वित्त मंत्रीत्व एवं प्रधानमंत्रीत्व काल में देश में आर्थिक बदलाव के सूत्रधार के रूप में जो कार्य किया है. इसके लिए उन्हें उदारीकरणकर्ता एवं आर्थिक सुधारो के जनक के रूप में सदैव याद किया जाता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola