एसपी माइंस के सहायक प्रबंधक दिल्ली में हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

चितरा कोलियरी के कर्मी को आइ गोट कर्मयोगी

विज्ञापन

चितरा. चितरा कोलियरी के सहायक प्रबंधक निशांत कुमार को आई गोट कर्मयोगी पोर्टल प्रशिक्षण में टॉप-20 अधिकारियों में चयनित होने पर केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा सम्मानित किया गया. इससे कोलियरी में हर्ष का माहौल व्याप्त है. वहीं, इसीएल के सीएमडी सतीश कुमार झा ने इसीएल से एकमात्र निशांत कुमार के चयनित होने पर बधाई देते हुए कहा कि ये ईसीएल के लिए गर्व की बात है. उधर, सारठ अंचल क्षेत्र के देवान डुमरिया निवासी निशांत कुमार ने कोयला मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोयला मंत्री से सम्मानित होकर वे उत्साहित हैं और भविष्य में भी ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित होते रहेंगे. बताते चलें कि आई गोट कर्मयोगी पोर्टल एक ऑनलाइन शिक्षण मंच है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ड्रीम पहल है. यह पहल सिविल सेवा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमताओं को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola