तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जसीडीह थाना क्षेत्र के बसुवाडीह स्थित रूपसागर तालाब में डूबने से आठ वर्षीय पीयूष कुमार मांझी की मौत हो गयी. वह पाथरौल थाना क्षेत्र के जमनी गांव का रहनेवाला था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के बसुवाडीह स्थित रूपसागर तालाब में डूबने से आठ वर्षीय पीयूष कुमार मांझी की मौत हो गयी. वह पाथरौल थाना क्षेत्र के जमनी गांव का रहनेवाला था. जानकारी के अनुसार, पीयूष कुमार रक्षा बंधन के समय अपनी फुआ हेमंती देवी के घर बसुवाडीह आया था. शुक्रवार की सुबह उसके फूफा पोर्टल मांझी की तबीयत बिगड़ने के कारण इलाज के लिए देवघर गया था. इसी क्रम में पीयूष मुहल्ले के बच्चों के साथ स्नान करने तालाब गया था. इसी क्रम में वह तालाब में डूब गया. इसके बाद अन्य बच्चों ने डूबते देख कर हो हल्ला कर घटना की सूचना मुहल्ले के लोग व उसके परिजन को दी. सूचना मिलते ही लोगों ने उक्त स्थान पर पहुंच कर उसे बाहर निकाला. इस दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिवार के सदस्य व अन्य लोग शव को घर ले गये और घटना की जानकारी थाने को दी. सूचना मिलते ही थाना से एएसआइ रामजीवन कुमार जवान के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल की. घटना से मुहल्ले में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मृतक के परिजन को दे दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola