किशोरी मिलन में बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
किशोरी मिलन में बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश

मधुपुर के कालीपुर टाउन में समारोह आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कालीपुर टाउन में स्वयंसेवी संस्था आश्रय के तत्वावधान में बाल विवाह रोकथाम के उद्देश्य से रविवार को किशोरी मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मधुपुर कॉलेज की प्रो अनीता गुहा, महिला थाना प्रभारी ललिता कुजुर व समाजकर्मी प्रवीण शरण ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में आश्रय संस्था की सचिव दीपा कुमारी ने बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किशोरी मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य, शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है. साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाना, आत्मनिर्भर बनाना और शिक्षा को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह रोकथाम, किशोरियों के कानूनी अधिकार, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया. त्रिपाय उजाला ने उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद दिया. समारोह में मारगोमुंडा प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रय के कार्यकर्ता मुस्कान प्रवीण, तमन्ना प्रवीण, आदर्श कुमार यादव, प्रफूल कुमार मंडल, मीना प्रवीण, रेखा देवी, सुमन कुमारी, सविता कुमारी, गणेश यादव, भारती कुमारी समेत बड़ी संख्या में लोगों यह सक्रिय भूमिका रहा.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola