पढ़ाई भी, पोषण भी कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को होगा संपूर्ण विकास : पर्यवेक्षिका

Updated:
विज्ञापन

E-book reader and books. Vector illustration.

मधुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में सोमवार को पोषण भी, पढ़ाई भी विषय पर परियोजना स्तर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में बतौर प्रशिक्षक महिला पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी व नेवेदिता नटराज ने उपस्थित सेविकाओं को पोषण भी, पढ़ाई भी विषय पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बच्चों को पोषण के साथ साथ पढ़ाई कैसे कराया जाये इस दिशा में सेविकाएं विशेष ध्यान दे. कहा कि राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शून्य से छह वर्ष के बच्चों के विकासात्मक आयामों को विकसित करना है. साथ ही शून्य से तीन वर्ष के नवचेतना एवं तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए आधारशिला के साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में संज्ञात्मक, सामाजिक, भावनात्मक, शारीरिक व रचनात्मक विकास किया जाना है. कहा कि सेविकाओं को शून्य से तीन वर्ष के बच्चों के लिए गृह भ्रमण व तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए केंद्रों में सेविकाओं द्वारा गतिविधियों के माध्यम से किया जायेगा. जिसमें महीने के प्रथम व तीसरे बुधवार को इसीडी एवं इसीसीइ दिवस के रूप में मनाया जायेगा. केंद्र को समय पर संचालन करने व साफ-सफाई किये जाने की बात कही. वहीं, ठंड के मौसम को देखते हुए केंद्र में आने वाले बच्चों को कैसे ख्याल रखा जाये इसके बारे में भी जानकारी दी. ————— सेविकाओं को दिया गया पढ़ाई भी, पोषण भी विषय पर प्रशिक्षण

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola