टेलीफोन एक्सचेंज से हजारों के उपकरण व केबल की चोरी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी में चोरी का मामला

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के चांदमारी स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय से हजारों रुपये मूल्य के उपकरण चोरी किये जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद विभाग के कनीय अभियंता किशोर कुमार ने चोरों के विरुद्ध टेलीकॉम उपकरण व पावर केबल चोरी किये जाने का मामला मधुपुर थाना में दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि वे जब टेलीफोन एक्सचेंज मधुपुर पहुंचे तो देखा कि चोरों के द्वारा बैटरी रूम का ताला तोड़कर दूरसंचार उपकरण और तार आदि सामान चोरी कर ली है, जिसमें बैटरी कनेक्टर 48 पीस, बैटरी पावर केबल 8 मीटर, 5 पीस पुराना माड्यूल, पीसी डाट कार्ड 40 पीस, नया पावर प्लांट मॉड्यूल शामिल है. उक्त सामान चितरा से मधुपुर में रखा गया था. इससे शासकीय संपत्ति को भारी क्षति हुई है. चोरी की घटना के बाद सेवाओं के प्रभावित होने की पूर्ण संभावना है. उन्होंने बताया कि यह घटना संज्ञेय अपराध है. अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola