ePaper

कुएं में मिला महिला का शव

Updated at : 06 Jan 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
कुएं में मिला महिला का शव

करौं थाना क्षेत्र के लक्ष्नाडीह गांव का मामला

विज्ञापन

करौं. थाना क्षेत्र के लक्ष्नाडीह गांव के निकट से सोमवार सुबह सिंचाई कूप से एक महिला का शव बरामद किया गया. शव की सूचना पर करौं पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला का शव कुआं से निकलवाया. शव की पहचान पाथरोल थाना क्षेत्र के मंझतर गांव निवासी 40 वर्षीय बबीता देवी, पति धर्मेंद्र यादव के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के लक्ष्नाडीह गांव के पीपीसी सड़क की ओर जाने वाली परती खेत के पास कुएं से महिला की शव को बरामद किया गया. पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों से लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. इधर, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. ————— करौं थाना क्षेत्र के लक्ष्नाडीह गांव का मामला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola