ePaper

देवघर की महिला टीम ने लोहरदगा को 75 रनों से हराया

Updated at : 10 Apr 2024 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर की महिला टीम ने लोहरदगा को 75 रनों से हराया

देवघर टीम की कप्तान सोनिया कुमारी ने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और दो विकेट भी लिये.

विज्ञापन

देवघर, जेएससीए की ओर से लोहरदगा में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग में बुधवार को देवघर टीम की टक्कर स्थानीय लोहरदगा टीम से हुई. इस मैच में देवघर टीम ने लोहरदगा को 75 रनों के अंतर से हरा दिया. देवघर टीम की कप्तान सोनिया कुमारी ने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और दो विकेट भी लिये. सोनिया मैन ऑफ द मैच रही. पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवघर टीम ने 34.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाये, जिसमें पूर्णिमा कुमारी ने 36 रन, सोनिया कुमारी ने 36, सुलेखा टुडू ने 13 व पिंकी ने 11 रनों का योगदान दिया. लोहरदगा टीम की गेंदबाज सोनाली साहु ने चार, विनिता व रिद्धि ने दो-दो विकेट लिये. लोहरदगा टीम 30 ओवर में 80 रन पर ऑलआउट हो गयी. देवघर की गेंदबाज प्रियंका ने चार ओवर में दो रन देकर तीन विकेट, जयमाला ने दो विकेट देकर दो विकेट, सोनिया ने 14 रन देकर दो व पूर्णिमा ने एक विकेट लेकर टीम की जीत में सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola