विकास कार्यों में तेजी लायें पंचायत सहायक: बीडीओ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर में बीडीओ ने पंचायत सहायकों के साथ की बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ अजय कुमार दास ने पंचायत सहायकों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में कार्यरत मनरेगा कर्मियों की हड़ताल के दौरान कार्यों की निरंतरता बनाए रखना है. उन्होंने निर्देश दिया कि जब तक मनरेगा कर्मी हड़ताल पर हैं, तब तक पंचायत सहायक अपने पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की देखरेख करेंगे, ताकि विकास कार्यों की गति धीमी न पड़े. बीडीओ ने यह भी कहा कि जिन पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कर एमआईएस में बंद करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए. साथ ही ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने तथा विभिन्न योजनाओं का जियो टैगिंग कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर रजा मुराद खान, संतोष कुमार साह, सउद शेख, कुमार राजीव, पुष्पा देवी, नीलम कुमारी, जुबैदा खातुन, विशेश्वर हांसदा, लालबाबू अंसारी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola