घर में सेंधमारी कर हजारों रुपये के सामान की हुई चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बुढ़ैई थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के दुलमपुर गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर. बुढ़ैई थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के दुलमपुर गांव में शनिवार रात घर में सेंधमारी कर हजारों रुपये मूल्य के सामान चोरी कर लिया. घटना के संबंध में गृहस्वामी ब्रम्हदेव प्रसाद ने बताया कि वे लोग एक शादी समारोह में 19 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के आसनसोल गये हुए थे. बताया कि घर में ही किराना दुकान है. घर में कोई नहीं था. पीछे की दीवार को काटकर चोर अंदर प्रवेश किया और घर में रखा नकद समेत जेवरात आदि सामान की चोरी कर लिया. रविवार को वे लोग वापस घर आये. घर का दरवाजा खोलकर अंदर गये तो देखा कि सभी सामान बिखरा पडा है. इसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीणों को दिया. सभी लोग जमा हुए. घटना की सूचना बुढ़ैई पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन