प्राइवेट अस्पताल की नर्स से रुपये व मोबाइल भरे बैग की छिनतई

Updated:
विज्ञापन

पुरनदाहा पुल के समीप बाइक सवार बदमाशों द्वारा बैग की छिनतई का मामला

विज्ञापन

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक से शंख मोड़ बाइपास रोड स्थित पुरनदाहा पुल के समीप बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक प्राइवेट नर्स से रुपये सहित मोबाइल व अन्य कागजात भरे बैग की छिनतई का मामला सामने आया है. इस संबंध में वह मंगलवार को शिकायत देने नगर थाना पहुंची. उन्होंने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद क्लीनिक से वह घर लौट रही थी. उसी दौरान पुल के पास एक बुलेट पर सवार दो अज्ञात युवक ने पैदल चलने के क्रम में हाथ में लिये हुए लेडिज बैग की झपटमारी कर ली. इसके बाद वे लोग तेज गति में भाग निकले. उसने बताया कि बैग में एक फोन, दो सिम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, 5500 रुपये नकद के अलावा अंगूठी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola