केसरिया सैलाब में डूबा बाबानगरी! 24वें दिन ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा देवघर

Updated:
विज्ञापन

शनिवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेला के 24वें दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ा. शिवभक्तों के जयघोष से गूंजा देवघर.

विज्ञापन

देवघर. राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 24वें दिन शनिवार को बाबा नगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. प्रातः 4:13 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह के पट खुलते ही शिवभक्तों का जलार्पण शुरू हो गया. भोर से ही बाबा के दर्शन और जलार्पण के लिए कांवरियों की लंबी कतार लगी रही. बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मेला क्षेत्र गुंजायमान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

केसरिया रंग में रंगी पूरी रूट लाइन

सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर देवघर पहुंचे कांवरियों के उत्साह के आगे सुबह की थकान कहीं नजर नहीं आई. बीएड कॉलेज से लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर तक पूरी रूट लाइन केसरिया रंग में रंगी नजर आयी. लाखों की संख्या में कतारबद्ध कांवरिया लगातार बोल बम और हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए बाबा मंदिर की ओर बढ़ते रहे.

सुरक्षा और सुविधा पर विशेष नजर

शिवभक्तों की सुगम और सुरक्षित जलार्पण यात्रा के लिए मेला क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए गए हैं. रूट लाइन में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पेयजल और स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की गयी है. वहीं, कतार प्रबंधन पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

श्रावणी मेला के दिन शनिवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
शनिवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

नियंत्रण कक्ष से लगातार हो रही मॉनिटरिंग

अधिकारियों और दंडाधिकारियों द्वारा नियंत्रण कक्ष से भीड़ की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. भीड़ के दबाव के अनुसार व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किया जा रहा है, ताकि कांवरियों को जलार्पण के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

बाबा नगरी में हर ओर शिवभक्ति का माहौल है. कांवरियों के जयघोष से पूरा मेला क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है और बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola