देवघर में एसबीआइ के एक दर्जन एटीएम कैशलेस, ग्राहक परेशान
त्योहार के समय में एटीएम में कैश नहीं रहने से ग्राहकों को काफी दिक्कत हुई.
देवघर, रविवार को देवघर के एक दर्जन एटीएम में कैश नहीं रहने से ग्राहकों को काफी परेशानी हुई. शहर के शिवराम झा चौक, तिवारी चौक, बिलासी, सीता होटल, बैद्यनाथपुर, दर्शनियां मोड़, बाजला चौक, चांदनी चाैक, बिलासी, टावर चौक, चकाई मोड़ सहित कुल एक दर्जन जगहों पर एटीएम में पैसे नहीं थे. त्योहार के समय में एटीएम में कैश नहीं रहने से ग्राहकों को काफी दिक्कत हुई. ग्राहकों को धूप में चक्कर लगाना पड़ा. सबसे अधिक परेशानी बाबा बैद्यनाथ मंदिर के आसपास में एटीएम खाल रहने श्रद्धालुओं को हुई. बताया जाता है कि पिछले तीन दिनों से एटीएम में कैश नहीं डाला गया है, जिस कारण यह समस्या उत्पन्न हो गयी है. ईद के बाद से देवघर के आधे दर्जन एटीएम खाली हो गये थे, जिस कारण ग्राहकों को काफी समस्या हुई.
आपके शहर में
– आरएस चौधरी, आरएम, एसबीआइ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए