साइबर ठगी कर रहा युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जसीडीह थाना अंतर्गत बसुवाडीह गांव स्थित इग्नू सेंटर के पश्चिम आम बगान में छापेमारी कर पुलिस ने साइबर ठगी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक के पास से छापेमारी टीम ने दो मोबाइल सहित चार सिम कार्ड जब्त किये हैं.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : एसपी अंबर लकड़ा के निर्देश पर जसीडीह थाना अंतर्गत बसुवाडीह गांव स्थित इग्नू सेंटर के पश्चिम आम बगान में छापेमारी कर पुलिस ने साइबर ठगी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक के पास से छापेमारी टीम ने दो मोबाइल सहित चार सिम कार्ड जब्त किये हैं. पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक का नाम संतोष दास है, जो सारवां थाना क्षेत्र के सरपत्ता गांव का रहने वाला है. आरोपित के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर साइबर थाने की पुलिस ने आरोपित संतोष को न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल पहुंचा दिया. मीडिया सेल के मुताबिक, आरोपित के पास से बरामद मोबाइल व सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर व सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन-पे, एयरटेल पेमेंट बैंक यूजर्स को कॉल कर कैशबैक का झांसा देकर ठगी करता है. ———————– बसुवाडीह इग्नू सेंटर के समीप पुलिस ने की छापेमारी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola