वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग: मुख्य सचिव ने की समीक्षा, कहा चिह्नित करें जंगल-झाड़ी भूमि
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने भूमि सुधार व राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने कहा कि जिले भर में जंगल-झाड़ी भूमि काे सीओ व वन विभाग की संयुक्त रुप से चिह्नित करें. जहां भी जंगल-झाड़ी भूमि पर अतिक्रमण है, उसे मुक्त करायें. मुख्य सचिव […]
विज्ञापन
देवघर: रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने भूमि सुधार व राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने कहा कि जिले भर में जंगल-झाड़ी भूमि काे सीओ व वन विभाग की संयुक्त रुप से चिह्नित करें. जहां भी जंगल-झाड़ी भूमि पर अतिक्रमण है, उसे मुक्त करायें. मुख्य सचिव को बताया गया कि जिले भर में दो हजार एकड़ जंगल-झाड़ी भूमि को चिह्नित किया जा चुका है.
मुख्य सचिव ने कहा कि ऑनलाइन लगान रसीद व म्यूटेशन के कार्यों में तेजी लायें. निर्धारित समय पर ऑनलाइन म्यूटेशन करें. राजस्व से जुड़े सभी दस्तावेजों को कोर्ट में ऑनलाइन करें.
सरकारी प्रोजेक्ट जैसे इंजीनियरिंग कॉलेज, डीआरडीओ, आइटीआइ कॉलेज के लिए जमीन का हस्तांतरण जल्द करने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर अपर समाहर्ता अंजनी कुमार दुबे, भू-अर्जन पदाधिकारी राधेश्याम प्रसाद आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










