पोस्टमार्टम हाउस: दुर्गंध से जीना मुहाल, 12 दिनों से सड़ रही है अज्ञात लाश
देवघर: कुष्ठाश्रम परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में 12 दिनों से एक अज्ञात लाश सड़ रही है. इससे हो रहे दुर्गंध से आसपास के मुहल्ले के लोगों का जीना मुहाल हो गया है. अब मुहल्ले के लोग आंदोलन का मूड बना रहे हैं. स्थिति यह है कि पोस्टमार्टम हाउस होकर अस्पताल आने-जाने वाले व उस पथ […]
वहीं स्वास्थ्यकर्मियों के क्वार्टर में तो खिड़की व दरवाजा खुला रखना भी मुश्किल हो गया है. जानकारी हो कि ट्रेन से गिरे एक अज्ञात लाश का 28 अप्रैल को नगर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया था. इसके बाद उसे 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखने का पुलिस ने आग्रह किया था, किंतु 72 घंटा बीतने के बाद पुलिस ने उक्त अज्ञात लाश का निष्पादन कराना उचित नहीं समझा. पोस्टमार्टम हाउस के अगल-बगल घनी आबादी का मुहल्ला है. ऐसे में यह पुलिस की लापरवाही है या चूक? समझ से परे है.
लाश के सड़ांध से परेशान मुहल्ले के दर्जनों लोगों ने नगर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों को फोन कर मामले की शिकायत दी. इसके बाद नगर पुलिस हरकत में आयी और उक्त अज्ञात लाश को निष्पादन कराने के लिये पत्राचार आरंभ किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










