राष्ट्रपति के आगमन तक सड़क पर नहीं करायें पार्किंग

Updated:
विज्ञापन

देवघर: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आगमन को लेकर नगर पुलिस ने दर्जनों होटल वालों को नोटिस देकर सड़क पर वाहनों की पार्किंग नहीं कराने का निर्देश जारी किया है. पुलिस ने होटल वालों से कहा है कि शनिवार से राष्ट्रपति के नहीं जाने तक किसी सूरत में वाहनों की पार्किंग सड़कों पर नहीं करायी जाये. […]

विज्ञापन
देवघर: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आगमन को लेकर नगर पुलिस ने दर्जनों होटल वालों को नोटिस देकर सड़क पर वाहनों की पार्किंग नहीं कराने का निर्देश जारी किया है. पुलिस ने होटल वालों से कहा है कि शनिवार से राष्ट्रपति के नहीं जाने तक किसी सूरत में वाहनों की पार्किंग सड़कों पर नहीं करायी जाये.

अन्यथा किसी तरह की अनहोनी होने पर संबंधित होटल प्रबंधन जिम्मेवार होंगे और पुलिस-प्रशासन उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई करेगी. नगर थाना से एक पुलिस पदाधिकारी को इसके लिये बाजला चौक से बिहारी लाल चक्रवर्ती रोड के होटलों में नोटिस देने के लिये लगाया गया था. जबकि एक पदाधिकारी रामरतन बक्शी रोड होकर देवघर कॉलेज जाने वाली पथ के होटलों और पुराना पोस्टमार्टम हाउस होते मंदिर जाने वाली पथ पर भी एक पदाधिकारी होटल-लॉज को नोटिस देने में लगे थे.

सुरक्षा को लेकर होटलों में चेकिंग अभियान भी चला : सुरक्षा के ख्याल से देर शाम के बाद करीब 12 बजे रात तक नगर पुलिस द्वारा होटलों में चेकिंग अभियान भी चलाया गया. चेकिंग के दौरान होटलों में ठहरने वाले संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस को इस संबंध में कुछ भी हाथ नहीं लग सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola