मेला: छह दिवसीय उर्स मेला आज से, सजने लगी दुकानें, लगी तारामाची व मौत का कुआं
सारठ: छह दिवसीय उर्स मेला आज से शुरू हो जायेगा. बुधवार सुबह से ही मजार पर कुरानखानी शुरू हो जायेगी. संध्या सात बजे हजरतपुर के सैयद जुल्करनैन बुखारी एवं सैयद अबरारूल कादरी वैशाली वगैरह की देखरेख मेंं सर्वप्रथम बाबा मकदूम की मजार को पवित्र जल से गौसुल कराया जायेगा, फिर संदल का लैप लगा कर […]
इस बाबत स्थानीय हाफिज कमरुद्दीन, मो मुजफ्फर, मो गफ्फार, मो तोहीद, याकूब साह, मो मुख्तार, शमशुल साह, तैयब साह, एनुल साह, जुगनू साह, अजगर साह समेत कई खादिमों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 29 मार्च से मकदूम बाबा ( जिनका पूरा नाम शाह मकदूम जहांनिया जहागस्त रहमतुल्ल अलेह वसल्लम हैं) की मजार पर मेला का आयोजन होता है. लाखों लोग पहुंचकर अपनी मनौती मांगते हैं. बाबा वर्ष भर में उनकी दुआ कबूल कर मनौती पूरी करते हैं. साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल बाबा के मजार पर सभी जाति, हिन्दू- मुसलमान के लोग आकर बाबा से दुआ मांग कर चादरपोशी करते हैं. वहीं उर्स मेला कमेटी के मो कलाम, शोएब हसन, मो हैसुन समेत कइयों ने बताया कि मेला में विधि व्यस्था बनाये रखने के लिए कमेटी पूरी मुस्तैदी से जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










