कर्मा पर्व की खुशियां मातम में बदलीं, जयंती नदी में डूबा 8 साल का बच्चा

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारठ के तेलीपडुवा में कर्मा पर्व के दौरान जयंती नदी में नहाने गया 8 साल का प्रिंस मंडल डूब गया. परिवार पर दुखों का पहाड़.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सारठ: सारठ प्रखंड के तेलीपडुवा गांव में कर्मा पर्व के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. जयंती नदी में नहाने के दौरान डूबने से 8 वर्षीय प्रिंस मंडल की मौत हो गयी. प्रिंस तेलीपडुवा गांव निवासी दुर्योधन मंडल का इकलौता पुत्र था. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन

बहन और गांव के बच्चों के साथ नदी में गया था

जानकारी के अनुसार, कर्मा पर्व को लेकर प्रिंस मंडल अपनी बहन और गांव के अन्य बच्चों के साथ जयंती नदी में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतरा और गहरे पानी में चला गया.

कुछ ही देर में वह पानी में डूब गया. प्रिंस को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी.

ग्रामीणों ने नदी से निकाला, अस्पताल में मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गये. ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद प्रिंस को नदी से बाहर निकाला.

इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए करौं अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद प्रिंस को मृत घोषित कर दिया.

पिता का इकलौता बेटा था प्रिंस

प्रिंस मंडल अपने पिता दुर्योधन मंडल का इकलौता पुत्र था. महज आठ वर्ष की उम्र में बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मासूम की मौत की खबर से तेलीपडुवा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. गांव के लोग भी घटना से गहरे सदमे में हैं.

कर्मा पर्व की खुशी मातम में बदली

कर्मा पर्व को लेकर जहां गांव में उत्साह का माहौल था, वहीं प्रिंस की मौत के बाद पर्व की खुशियां मातम में बदल गयीं. घटना से परिवार के साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola