28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

संतोष पासवान दूसरी बार जीते

पंचायत चुनाव. देवघर में जिला परिषद के 10 सीटाें का परिणाम आया देवघर : मतगणना के दूसरे दिन देवघर व मधुपुर अनुमंडल के 10 जिला परिषद सदस्य के सीटों का परिणाम घोषित हो गया. कई सीटों में कड़ा मुकाबला रहा व कुछ सीटों में प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की. जीतने वाले निवर्तमान […]

पंचायत चुनाव. देवघर में जिला परिषद के 10 सीटाें का परिणाम आया
देवघर : मतगणना के दूसरे दिन देवघर व मधुपुर अनुमंडल के 10 जिला परिषद सदस्य के सीटों का परिणाम घोषित हो गया. कई सीटों में कड़ा मुकाबला रहा व कुछ सीटों में प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की. जीतने वाले निवर्तमान जिप सदस्य संतोष पासवान ने देवघर प्रखंड के भाग संख्या एक से अपने िनकटतम प्रतिद्वंदी नंदकिशोर मिर्धा को 6071 मतों से हराकर दोबारा सीट पर कब्जा जमाया. हारने वालों निवर्तमान जिप सदस्यों में देवीपुर प्रखंड के भाग संख्या 12 से सुशील कुमार कंचन व करौं प्रखंड के भाग संख्या 14 से सुदेबा खातुन है.
सुबेदा खातुन को बलवीर राय ने 1950 मतों से हराया व सुशील कंचन तीसरे स्थान पर रहे. पालोजोरी प्रखंड के भाग संख्या 23 से अनिता हांसदा ने स्टेला हेम्ब्रम को 14,219 के बड़े अंतराल से पारिजत किया. सारठ के भाग संख्या 22 से पुष्पा देवी ने मंदाकिनी देवी को 1267 मतों से शिकस्त दी. मधुपुर भाग संख्या 13 से दिनेश्वर किस्कु ने शिवलाल टुडू को 3473 मतों से हराया. मोहनपुर के भाग संख्या 04 से बबिता देवी ने सरिता देवी को 2363 मतों से हराया. सारवां के भाग संख्या 07 से कविता देवी ने प्रज्ञा देवी को 3311 मतों से शिकस्त दी.
सोनारायठाढ़ी प्रखंड के भाग संख्या 09 से कल्पना देवी ने शांति देवी को 4811 मतों से हराया. मारगोमुंडा प्रखंड के भाग संख्या 16 से इमरान अंसारी ने उमेश यादव को 1560 वोटों से हराया. सबसे रोचक मुकाबला देवीपुर प्रखंड के भाग संख्या 12 में महेंद्र यादव लालजी प्रसाद यादव के बीज रहा. महेंद्र यादव ने लालजी प्रसाद यादव को अंतिम क्षण में 135 मतों से हराकर जीत दर्ज की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें