22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

स्वर्णाभूषणों से अलंकृत रहेगी मां दुर्गा की प्रतिमा

देवघर: मेघलाल पुरी लेन में लगभग ढ़ाई सौ वर्षों से मां दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है़ मां की प्रतिमा स्वर्ण व चांदी से अलंकृत रहती है़ मां की नथुनी, मांगटिका, कंगन सोने की रहती है़ जबकि अस्त्र-शस्त्र, कलश आदि चांदी की रहती है़ पूजा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती […]

देवघर: मेघलाल पुरी लेन में लगभग ढ़ाई सौ वर्षों से मां दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है़ मां की प्रतिमा स्वर्ण व चांदी से अलंकृत रहती है़ मां की नथुनी, मांगटिका, कंगन सोने की रहती है़ जबकि अस्त्र-शस्त्र, कलश आदि चांदी की रहती है़ पूजा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है़ पूजा की तैयारी शुरू हो चुकी है़ मां के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है़ इसे सेठ दत्त ओझा ने शुरू की थी़ इसके बाद से ओझा परिवार के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है़ं यहां आचार्य कन्हैया महाराज व पुजारी गूजा महाराज तांत्रिक विधि से पूजा करेंगे़.
मां की भव्य प्रतिमा बन रही है़ इसे गिरीश पाल बना रहे है़ं पूजा को सफल बनाने में शिव चरण झा, शोभा चरण झा, उदित झा, प्रफुल झा, कमल झा, सूरज झा, राजू झा, बबलू, नंदलाल, गोरे, सुबोध आदि लगे हुए है़ं.
क्या है लोकोक्ति
इस संबंध में परिवार के बुजुर्ग सदस्य शिवचरण झा ने बताया कि सेठ दत्त ओझा के बिल्वपत्र तोड़ने के क्रम में रास्ते में एक कन्य मिली़ उसने काठ बॉक्स देकर घर में जाकर खोलने की सलाह दी़
उसे खोलने पर कुछ नहीं निकला़ सब कोई बात सुन कर परेशान हो गये़ इस बीच रात्रि में स्वप्न आया़ इसमें मां दुर्गा पूजा करने का आदेश मिला़ पहले मंदिर के निकट पुरानी हवेली के पास प्रतिमा स्थापित कर पूजा शुरू की गयी़ उसके बाद मेघलाल पुरी लेन में अभयादर्शन नाम से मंदिर बना कर मां की प्रति वर्ष पूजा की जा रही है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें